कलेक्टर के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट ,जनता से सतर्क रहने की अपील

हाथोर समाचार,बलरामपुर। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट तैयार किया है। इस नकली आईडी से लोगों को संदेश भेजकर भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, यह फर्जी अकाउंट एक अनजान मोबाइल नंबर +84349589853 से संचालित हो रहा है। कलेक्टर के नाम से भेजे जा रहे इन संदेशों का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन साइबर अपराध की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे गंभीर माना है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर से आए मैसेज या कॉल का जवाब न दें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कभी भी किसी प्रकार की सहायता, आर्थिक लेन-देन या निजी जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से नहीं मांगता। इसलिए ऐसे संदेश पूरी तरह फर्जी हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के मोबाइल पर इस फर्जी आईडी से संदेश आता है, तो वह तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें तथा स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें। साथ ही मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल को देने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा उपाय है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग