अंबिकापुर में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: आबकारी व डीएमएफ घोटाले में ताबड़तोड़ छापे से मचा हडकंप

हाथोर समाचार ,सरगुजा। अंबिकापुर में आबकारी और डीएमएफ घोटाले की जांच को लेकर ACB और EOW की संयुक्त टीम ने आज बड़े पैमाने पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। करोड़ों रुपए के कथित डीएमएफ घोटाले में सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पर्राडांड निवासी डॉक्टर तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी अमित अग्रवाल के घर पर भी छापा मारा गया है, जहां टीम दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ अंबिकापुर तक सीमित नहीं है। रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव सहित कई शहरों में एक साथ EOW की टीमें सक्रिय हैं और विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

जांच एजेंसियों की यह संयुक्त कार्रवाई प्रदेश में चल रही बड़ी वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल का हिस्सा बताई जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

अपडेट जारी…..

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग