सूरजपुर में लिफ्ट के बहाने महिला से दो लाख के जेवरात व नगद लूट, आरोपी सीसीटीवी में कैद

हाथोर समाचार,सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रही एक महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने की गई ठगी और लूट की घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। महिला अंबिकापुर से सूरजपुर के पटना गांव लौट रही थी, इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने खुद को मददगार बताते हुए उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दे दी। परंतु कुछ दूर आगे बढ़ते ही युवक ने सुनसान स्थान पर गाड़ी रोककर महिला से उसके जेवरात और नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके करीब दो लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नगद राशि छीन ली। घटना से घबराई महिला किसी तरह ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी स्पष्ट रूप से कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

खबरें और भी हैं...

फॉलो करें

64,000FansLike
47FollowersFollow
5,480SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग